फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलों व आंधी तूफान से बागवानों को करोड़ों की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलों और आंधी तूफान से
विज्ञापन

बागवानों को करोड़ों की चपत
दो दिनों में आनी और कुल्लू में दो करोड़ 24 लाख नुकसान
बंपर पैदावार की उम्मीदें हुईं धुंधली, नुकसान की रिपोर्ट तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के आनी और कुल्लू उपमंडल में बीते दो दिनों में ओलावृष्टि, बारिश और आंधी तूफान के कारण बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। सेब, नाशपाती, पलम को 2 करोड़ 24 लाख का नुकसान हुआ है।
इसमें सबसे अधिक नुकसान कुल्लू उपमंडल में एक करोड़ 19 लाख का हुआ है। जबकि आनी उपमंडल में एक करोड़ 5 लाख का नुकसान हुआ है। ओलों से हुए नुकसान के कारण बागवानों की बंपर फसल की उम्मीदें धुंधली हो गई है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा 11 तक मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में सेब, नाशपाती और पलम पर अभी खतरे के बादल टले नहीं हैं। बागवान राजेश कुमार ठाकुर, गोपीचंद, रामनाथ, गोवर्धन शर्मा और जगरनाथ ने कहा कि ओलावृष्टि और खराब मौसम ने बागवानों की कमर तोड़ कर रख दी है। बागवानी विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ उत्तम पराशर ने कहा कि पिछले दो दिनों में ही सवा दो करोड़ की चपत बागवानी में कुल्लू जिला को लगी है। इसमें कुल्लू और आनी उपमंडल में ही अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


35 फीसदी कम उत्पादन रहने का अनुमान
बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि खराब मौसम के कारण सेब की सेटिंग पर असर पड़ा है। जिससे इस बार 35 फीसदी सेब का उत्पादन कम होने का अनुमान हैं। सेब की सेटिंग के दौरान खराब मौसम के कारण फसल पर असर पड़ा। इसके बाद ओलावृष्टि, आंधी तूफान से भी फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पांच करोड़ की फसल पहले ही हो चुकी है बर्बाद
इससे पहले ही पांच करोड़ की सेब फसल ओलावृष्टि, बारिश और आंधी तूफान के कारण बर्बाद हो चुकी है। अब सवा दो करोड़ से अधिक नुकसान होने से बागवान बैकफुट पर है। हालांकि विशेषज्ञों ने बागवानों को एंटी हेलनट लगाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें