फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रात:कालीन सभा में खसरा, रूबेला बारे किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला में अगस्त माह के दौरान 9 माह से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को खसरा यानि मिजल्स और रूबेला जैसी घातक बीमारी से मुक्त करवाने के लिए मिजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और अध्यापकों को प्रात:कालीन सभा के दौरान खसरा, रूबेला बीमारी के बारे में अवगत करवाने को कहा जिससे जिले में शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान कुल्लू जिला में 9 माह से 15 वर्ष तक की आयु के एक लाख 32 हजार 333 बच्चों को एमआर टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को उपायुक्त युनूस ने क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में बीएमओ, चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी, गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों के साथ टीकाकरण के प्रबंधों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि टीकाकरण अभियान के दौरान जिला के 915 सरकारी स्कूल, 218 निजी स्कूल के अतिरिक्त 1083 आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का एमआर टीकाकरण किया जाएगा। इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए एनएमएम, आशावर्कर, स्कूल अध्यापकों की टीम बनाई गई है और जिला में चार से छह सप्ताह के भीतर अभियान को पूर्ण किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि वर्ष 2020 तक प्रदेश के बच्चों को खसरा व रूबेला जैसी बीमारी से मुक्त करवाना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में डॉ. विक्रम कटोच, डॉ. रमेश चंद गुलेरिया, डॉ. राकेश ठाकुर, सभी खंड चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रतिभा एनजीओ के सदस्य, रोटरी क्लब के अध्यक्ष और कार सेवा दल के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें