फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कलाकेंद्र में 1,500 विद्यार्थी पेश करेंगे हिमाचली संस्कृति

Thu, 13 Jun 2024 05:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू की आम सभा बुधवार को सूत्रधार भवन सरवरी के सभागार में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में हुई। इसमें 47वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव की आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि सूत्रधार कला संगम कुल्लू स्थानीय निजी और सरकारी पाठशालाओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं 18 से 21 जून तक कुल्लू के कलाकेंद्र में आयोजित करवाएगा। यह प्रतियोगिता शाम को 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होंगे। इसमें लोकनृत्य, समूह नृत्य, प्रिंसेस सूत्रधार, समूहगान, लोक गीत, फिल्म गीत तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
उन्होंने कहा कि 19 और 20 जून को देवसदन कुल्लू के सभागार में सुबह 10ः00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक लघुनाटक और वाद्यवृंद की प्रतियोगिताएं होंगी। चार दिवसीय सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव में कुल्लू जनपद के बजौरा से लेकर मनाली तक के 40 निजी और राजकीय विद्यालयों के लगभग 1,500 विद्यार्थियों का भाग लेंगे। इसमें प्रदेश की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

उत्सव के लिए आयोजन के लिए दो उपसमितियां गठित की गई हैं। इसमें बाह्य व्यवस्था प्रबंधन समिति में अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोगिंदर सिंह, भंडार प्रभारी तिलक राज चौधरी, सचिव हितेश गोगी को शामिल किया गया है। वहीं, आंतरिक व्यवस्था प्रबंधन समिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिंद्र कपूर की अध्यक्षता में सचिव प्रदीप कपूर, मोनिका सागर, यशोदा शर्मा, सीमा शर्मा व मंजुलता शर्मा, सुंदर श्याम महंत व पं. विद्या सागर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें