सुंदरनगर में पढ़ाई करता है छात्र, अपहरण की जताई आशंका
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के एक व्यापारी का 15 वर्षीय बेटा सुंदरनगर में लापता हो गया है। इसकी शिकायत पिता ने सुंदरनगर थाने में दर्ज करवाई है। पिता ने अपहरण की आशंका जताई है।
व्यापारी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा सुंदरनगर के महावीर स्कूल में पढ़ाई करता है। यहां वह अपने चाचा के पास रहता है। सोमवार को चाचा के घर से स्कूल के लिए तैयार निकला, लेकिन शाम तक वापस घर नहीं लौटा। इस पर परिवार की ओर से तलाश जारी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस पर परिजनों ने सुंदरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर अपहरण होने की आशंका जताई। उन्होंने पुलिस से जल्द बेटे को तलाशने की गुहार लगाई है। संवाद
--