फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस आरोपी वृद्ध को मिला रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय के वामतट पर काइस में चरस के साथ पकड़े आरोपी वृद्ध को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सोयल गांव निवासी 61 वर्षीय शेर सिंह से पुलिस कड़ी पूछताछ करेगी। आरोपी से रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी से कई खुलासे भी हो सकते हैं। आरोपी को सोमवार देर रात पुलिस ने एक किलो 173 ग्राम चरस के साथ दबोचा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा। उधर, डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की। कहा कि मामले से जुड़े तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी पूछताछ के दौरान कई राज भी उगल सकता है। उन्होंने कहा कि नशे का काला कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें