फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के हाथ से छिटकी ब्लॉक समिति अध्यक्ष की कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। विधानसभा क्षेत्र कुल्लू में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के हाथ से ब्लॉक समिति अध्यक्ष की कुर्सी छिटक गई है। अब ब्लॉक समिति अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा समर्थित चेहरे की ताजपोशी होगी।
विज्ञापन

भाजपा के सदस्यों की ओर से अध्यक्ष के खिलाफ 26 दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद अब इसको लेकर बुधवार को सदन में बहुमत करने की बारी थी। ब्लॉक समिति में बहुमत साबित करने के लिए एक तरफ 18 सदस्य हो गए। इसके बाद अस्थायी रूप से अध्यक्ष हट गए है। इसकी सूचना भी बीडीओ कुल्लू ने जिला पंचायत अधिकारी और उपायुक्त को दे दी है। उपायुक्त ही अगले 15 दिनों के भीतर अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि तय करेंगे। बरहाल कुल्लू सदर में हुए इस उल्टफेर को लेकर चर्चाओं का माहौल है। इसे भाजपा की बड़ी जीत माना जा रहा है। मनाली नग्गर परिषद में भी कांग्रेस के दो पार्षद पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं कुल्लू में ब्लॉक समिति अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा के सदस्यों अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसमें अब भाजपा ने बहुमत साबित कर दिया है, जबकि अध्यक्ष बहुमत साबित नहीं पाए। बताया जा रहा है कि वन, परिवहन एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर कुल्लू जिला से होने के कारण उनका राजनीति में प्रभाव देखने को मिल रहा है। उधर, बीडीओ कुल्लू डॉ. जयबंती ठाकुर ने कहा कि जनरल हाउस में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। अविश्वास प्रस्ताव के लिए सदस्यों ने बहुमत साबित किया है। इसकी सूचना जिला पंचायत अधिकारी और उपायुक्त को दे दी है। उपायुक्त अगले 15 दिनों के अंदर चुनावों की अगली तिथि घोषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें