फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस ईव के लिए सजनी लगा मनाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। क्रिसमस ईव के लिए पर्यटन नगरी मनाली सजने लगी है। आयोजन को लेकर अभी एक सप्ताह से भी अधिक समय है। लेकिन पर्यटन विकास निगम के क्लब हाउस सहित मनाली के सभी बड़े होटलों ने क्रिसमस ईव के लिए तैयारी तेज कर दी है। मनाली में इस दिन देर रात तक क्रिसमस का जश्न चलता रहेगा।
पर्यटन विकास निगम मनाली के एजीएम अरिंवद सेन ने कहा कि क्रिसमस के लिए क्लब हाउस को भी सजाया जा रहा है। रात में लाइव म्यूजिक, डीजे, कुल्लू नाटी, कपल डांस, लेमन डांस और रात 12 बजे क्रिसमस क्वीन को चुना जाना मुख्य आर्कषण रहेगा। इसके अलावा काक टेल डिनर का प्रबंध भी किया गया है। होटलों में लाइव म्यूजिक व डीजे के अलावा सैलानियों के मनोरंजन के लिए कपल डांस और लेमन डांस का भी आयोजन रखा गया है। बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई तरह की स्पर्धा को आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर हर साल की तरह पर्यटन विकास निगम क्रिसमस क्वीन का चुनाव करेगा। वहीं हाल ही में पर्यटन नगरी मनाली व इसके आसपास के पर्यटन स्थलों में हुई ताजा बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबारियों के साथ सैलानियों को इस बार व्हाइट क्रिसमस की आस है। लेकिन इसे पहले मनाली के बड़े होटलों को क्रिसमस और नए साल के लिए विशेष तौर से सजाया गया है तो वहीं पर्यटन विकास निगम ने भी क्लब हाउस में क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए खूब तैयारी की है। पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों व हट्स में आने वाले सैलानियों का कुल्लवी परंपरा के अनुसार स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों के मनोरंजन के लिए किए प्रबंध
मनाली होटल एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि क्रिसमस को देखते हुए मनाली के कई निजी बड़े होटलों में सैलानियों के मनोरंजन के लिए डीजे और लाइव म्यूजिक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते मनाली में हुई बर्फबारी से व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद है। कुल्लू-मनाली के पर्यटन स्थलों में हुई बर्फबारी के बाद ऑनलाइन बुकिंग में तेजी आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें