फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुलिस पहरे में हुए हिम आंचल टैक्सी यूनियन के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पहरे में हुए हिम आंचल टैक्सी यूनियन के चुनाव
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुई मतदान और मतगणना प्रक्रिया
गत चुनाव में झगड़ा होने केे बाद मनाली पुलिस सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। हिमाचल की सबसे बड़ी टैक्सी यूनियन हिम आंचल टैक्सी यूनियन के चुनाव पुलिस पहरे में हुए। कार्यकारिणी चुनने के लिए यूनियन के सदस्यों ने मतदान किया। सुबह आठ से देरशाम तक मतदान प्रक्रिया जारी रही। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक तरीके संपन्न हुई। शाम करीब साढ़े छह बजे तक 40 प्रतिशत मतदान हुआ।
राजनीति क्षेत्र तक अपना प्रभाव रखने वाली हिम आंचल टैक्सी यूनियन के चुनाव के लिए पुलिस पहरा कड़ा रहा। पुलिस पहरे में ही सभी प्रकार की औपचारिकताओं के बाद सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतदान समेत मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई। करीब 2600 सदस्यों वाली हिम आंचल यूनियन के चुनाव को लेकर सुबह से टैक्सी ऑपरेटर कार्यालय के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए। मनाली मॉल रोड पर भी गहमागहमी भरा माहौल रहा। सुबह आठ बजे से ही मतदान के लिए लाइनें लगना शुरू हो गईं। हालांकि दोपहर को मतदान की प्रतिशतता में गिरावट दर्ज की गई। महिलाओं में कांता शर्मा, विमला शर्मा, उमा खुआस और वीना प्रानी ने बताया कि मतदान के लिए वह विशेष तौर पर मनाली आई हैं। यूनियन के सामने बहुत चुनौतियां हैं और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होना है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी विक्की शर्मा और कृष्ण ठाकुर ने बताया कि हिम आंचल टैक्सी यूनियन हिमाचल की सबसे बड़ी यूनियन है और इसमें 2610 सदस्य हैं। यूनियन में प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, प्रेस सचिव सहित 6 पदों के लिए चुनाव हुए। मतदान प्रक्रिया में महिलाओं ने भी भाग लिया। इधर, डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि पिछले चुनाव में लड़ाई झगड़ा होने के कारण इस बार पुलिस तैनात की गई है। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि मतदान केंद्रों का दौरा किया है। सभी चीजों पर प्रशासन की निगरानी रही है।

दो वर्ष का है कार्यकाल
टैक्सी यूनियन के चुनाव का कार्यकाल दो वर्ष का होता है। दो वर्ष पूर्व हुए चुनाव में प्रधान के नतीजे में नजदीकी मतों का कम अंतर रहने के चलते लड़ाई होने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया था। बाद में पुलिस को नतीजे घोषित करने पड़े थे।

रोहतांग दर्रा है मुख्य मुद्दा
टैक्सी यूनियन के चुनाव में रोहतांग दर्रा के लिए टैक्सी संचालन मुख्य मुद्दा है। परमिट समेत अन्य चीजें इस चुनाव में मुख्य मुद्दे रहे हैं। इन मुद्दों के अलावा स्थानीय स्तर पर प्रशासन व सरकार के साथ तालमेल बिठाना शामिल है।
विज्ञापन


विभिन्न पदों में 23 उम्मीदवारों में हुई टक्कर
प्रधान के लिए 5 उम्मीदवार भोला राम, गुप्त राम, पूर्ण चंद, विवेक नेगी, शेर सिंह, उपप्रधान के लिए किरण ठाकुर, जय चंद, डोला राम, नरेंद्र, महेंद्र, महासचिव के लिए अभिलाव, किशोरी लाल, मेहर चंद, रमेश, सह सचिव के लिए चित्र देव, अमरनाथ, जय प्रकश, कोषाध्यक्ष के लिए कृष्ण देव, कुलदीप, घनश्याम, तीर्थ राम, प्रेस सचिव के लिए नीरज और फतेह चंद के बीच टक्कर हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें