फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली व रोहतांग में इस महीने में दूसरा हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली और रोहतांग में इस महीने में दूसरा हिमपात
विज्ञापन

ताजा बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा पर यातायात हुआ बंद
प्रशासन अलर्ट, 20 से अधिक रूटों पर नहीं भेजी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/बंजार/कोकसर। कुल्लू और जनजातीय क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए है। मौसम ने करवट से पर्यटन नगरी मनाली, सोलंगनाला और रोहतांग दर्रा में फरवरी माह का दूसरा हिमपात हुआ है। इसके अलावा रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल की वादियां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं।
शनिवार सुबह से ही रोहतांग दर्रा, बारालाचा पास, कुंजम पास, शिंकुला पास, जलोड़ी दर्रा सहित चंद्राभागा रेंज, घेपन पीक और पीर पंजाल की पहाड़ियों में भी भारी बर्फबारी की सूचना है। जिला कुल्लू के ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी से एचआरटीसी ने घाटी के 20 से अधिक उन रूटों पर गंतव्य तक बसों को नहीं भेजा है जहां बर्फबारी से बसों के फंसने की संभावना है। मौसम के रूख को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए पर्यटकों को खतरे वाले प्वाइंटों की ओर न जाने की हिदायत दी है। उधर, लाहौल घाटी के सिस्सू में तैनात ओम प्रकाश ने बताया कि कोकसर, सिस्सू, खंगसर, गोंधला और मूलिंग सहित जिला मुख्यालय केलांग में 15 से 20 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दारचा पंचायत की प्रधान सोनम डोलमा ने कहा कि योचे, छीका, ररिकए, रांग्योग बारयोग, जिस्पा और तिनों में दस से पंद्रह सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। मयाड़ में 15 और उदयपुर में सात, जहालमा में दस, तांदी और बिलिंग में 12 और करदांग में 8 सेंटीमीटर के लगभग बर्फबारी हुई है। बावजूद घाटी के भीतरी मार्गों में बीआरओ और अन्य छोटे वाहनों की आवाजाही रही है। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि प्रशासन ने आपदा प्रबंधन को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने बर्फबारी से बंद हुआ जलोड़ी दर्रा पर सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चालकों से वाहन न चलाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें