फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पंचायतों को जोड़ने के लिए सर्कुलर रोड बनाने की घोषणा

विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
कुल्लू। कुल्लू सदर से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीण भी सड़क निर्माण के लिए भूमि दान करने की पहल करें। सदर विधायक ने ग्राम पंचायत शिलानाला, चौपाड़सा, भल्याणी और खोखन पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में शिरकत की और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम सभा को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों को आगे आना होगा। लगघाटी के लोगों के लिए भुठी में लग सदन का निर्माण किया जाएगा। इससे घाटी की लगभग 12 पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी। खोखन फाटी के ग्रामीणों के लिए खोखन सदन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने पांच पंचायतों को जोड़ने के लिए लगभग 18 किलोमीटर सर्कुलर रोड बनाने की घोषणा की। लगघाटी की भल्याणी पंचायत के खारका से लेकर भल्याणी, मड़घन, खोपरी, मथाला, बड़ीनेरी, छोटी नेरी, कडौण, दली, ग्रामग, नागूझौड़, पिछला गदियाड़ा, अगला गदियाड़ा होकर डूगीलग गांव को इससे जोड़ा जाएगा। इससे पांच पंचायतों, भल्याणी, ब्राह्यण, चौपड़सा, मझाट और डुगीलग पंचायतों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार, शिलानाला पंचायत की प्रधान शकुंतला देवी, उपप्रधान कर्ण सिंह, चौपाड़सा पंचायत की प्रधान बिमला देवी, उपप्रधान पुरुषोत्तम, पंचायत समिति सदस्य शांति देवी, ब्राह्यण पंचायत के उपप्रधान भूषण सिंह, भल्याणी पंचायत के प्रधान ऋषि राज, उपप्रधान तलवे राम, पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य दौलत सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान चंद्र नेगी उपस्थित रहे। वहीं, खोखन पंचायत की ग्राम सभा में जिला परिषद उपाध्यक्ष बलजीत डोगरा, उपप्रधान आलम चंद सहित वार्ड पंच देवकी, कमला, टिकमराम, नरेंद्र, सुनील व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें