फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के लिए सोलंगनाला रहा बंद, नहीं जा पाए पर्यटक

विज्ञापन
solangnala - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों समेत पर्यटन कारोबारी चहक उठे हैं। बर्फबारी के चलते मंगलवार को सोलंगनाला वाहनों के लिए बंद रहा। यहां वाहन स्किड होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क समेत पार्किंग की दिक्कतें को देखते हुए पर्यटकों को नेहरू कुंड से आगे नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात्रि को ताजा हिमपात से मनाली के स्नो प्वाइंट्स ने सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी होने की सूचना से पड़ोसी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं। मंगलवार दिनभर पर्यटक कुल्लवी ड्रेस समेत बर्फ के बीच मौज मस्ती करते हुए दिखे। नेहरू कुंड के आसपास बर्फ में पर्यटकों ने स्नो मैन समेत कई गतिविधियां कीं। बर्फबारी की सूचना के बाद होटलों में हनीमून कपल लगातार इन्कवायरी कर रहे हैं। बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने खूब सेल्फियां लीं और युवाओं ने एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंके। कोलकाता से आए अमूल चक्रवर्ती, लक्ष्मी चक्रवर्ती और ऋर्षि भट्टाचार्य ने बताया कि जिंदगी में पहली बार प्राकृतिक बर्फ देखी है। मनाली आकर बेहद अच्छा लग रहा है। हरियाणा से आए कपल सूरज बजाज और सरिता बजाज ने बताया कि वह शादी के तुरंत बाद मनाली हनीमून मनाने आए हैं। ताजा बर्फबारी के बाद मनाली टूअर सफल हो गया है। उधर, कई पर्यटकों की सोलंगनाला में बर्फ के बीच मौज मस्ती की हसरत पूरी नहीं हो पाई। मौसम खुलने के बाद सभी चीजें अनुकूल पाए जाने पर ही पर्यटक वाहन सोलंगनाला के लिए छोड़े जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सड़क तंग होने और ऊपर से बर्प गिरने के कारण वाहन स्किड हो जाते हैं और आपस में टकराते हैं। तंग सड़क में दो तरफा यातायात भी नहीं हो पाता है। इधर, डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि खतरे को देखते हुए सोलंगनाला की तरफ वाहन नहीं भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें