फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजा बर्फबारी से लाहौल घाटी शेष दुनिया से कटी

विज्ञापन
snowfall in lahul - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के कारण लाहौल घाटी का संपर्क शेष दुनिया से 5 महीने के लिए कट गया है। भारी बर्फबारी के कारण लाहौल घाटी के कई हिस्सों में बिजली और दूरभाष सेवा ठप हो गई है। जबकि रोहतांग दर्रा के बाद अब घाटी के भीतर भी वाहनो की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।
विज्ञापन

ताजा बर्फबारी के बाद कोकसर और दारचा में तापमान शून्य से करीब 10 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। बिजली गुल हो जाने से घाटी में अंधेरा छा गया है। जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। टेलीफोन व नेटवर्क सेवा प्रभावित होने से बाहरी दुनिया से संपर्क का एकमात्र विकल्प भी ठप हो गया है। भारी बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने घाटी में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को मौसम साफ होने तक एक गांव से दूसरे गांव न जाने की हिदायत जारी की गई है। आपदा प्रबंधन टीम को किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। मयाड़, पट्टन और तोद घाटी में भी जम कर बर्फबारी हो रही है।
डीसी देवा सिंह नेगी ने कहा कि बर्फबारी के कारण बिजली की तारें क्षतिग्रस्त होने से घाटी के कई हिस्सों में पिछले 12 घंटों से बिजली गुल है। जिससे दूरभाष और इंटरनेट की सुविधा प्रभावित हुई है। लिहाजा प्रशासन को लाहौल के हर हिस्से से सूचनाएं जुटाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। रोहतांग दर्रा बंद होने के बाद अब लोगों के पास हेलीकॉप्टर और निर्माणाधीन रोहतांग टनल आवाजाही के विकल्प बचे हैं, लेकिन खराब मौसम की सूरत में हेलीकाप्टर का उड़ना संभव नहीं है। ऐसे में मरीजों ओर अन्य जरूरतमंद लोगों को रोहतांग टनल होकर ही बाहर निकाला जा सकता है। बीआरओ के डीजी बीआरओ लेफ्टिनेंट जनरल श्रीवास्तव ने अपने लाहौल दौरे के समय कहा था कि आपात स्थिति में रोहतांग टनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। उधर, एसडीएम कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि लाहौल घाटी में लगातार जारी है। जिससे घाटी का सड़क संपर्क दुनिया से कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें