फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बजौरा में 20 विद्यालयों के 140 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा में अंडर-14 छात्र वर्ग की सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हो गया है। उद्घाटन समारोह में कार्यवाहक उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इनसे बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य दीप्ति पॉल राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला कुल्लू के 20 विद्यालयों से 140 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी, बजौरा, खराहल और कुल्लू के विद्यार्थियों ने एकल गान, समूह गान और एकांकी प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें