फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शियारी ढोग में वाहन से देवदार के 14 स्लीपर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर के शियारी ढोग में वन विभाग की टीम ने एक गाड़ी से देवदार के 14 स्लीपर पकड़े हैं। बोलेरो पिकअप में यह लकड़ी इधर-उधर होने वाली थी। जानकारी के अनुसार 30 जून को वन विभाग की टीम ने शियारी ढोग नामक जगह पर नाका लगाया था। टीम ने एक पिकअप को रोका।
विज्ञापन

पिकअप में देवदार के कुल 14 स्लीपर बरामद हुए। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत 79,941 रुपये की है। वन विभाग की ओर से तस्करी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। विभाग की टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध लकड़ी के मामले पकड़ रही है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस थाना भुंतर में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि तस्करी को अंजाम देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें