कुल्लू के भुंतर सब्जी मंडी में आए सेब के कार्टन की बोली बोलते व्यापारी। -संवाद
- फोटो : Kullu
कुल्लू। सेब सीजन के दौरान सेब, अनार और सब्जियों से लदी गाड़ियों रास्ते से ही गायब होने का मामले लगातार सामने आते है। ताजा मामला कुल्लू जिला की भुंतर सब्जी में सामने आया है। भुंतर सब्जी मंडी से पंजाब के बरनाला सब्जी मंडी भेजे सेब और अनार के 133 क्रेट से भरी एक जीप रास्ते से ही गायब हो गई है।
भुंतर से व्यापारी ने 12 सितंबर को पंजाब नंबर की गाड़ी को भुंतर से भेजा था, जो बरनाला में आढ़ती के पास नहीं पहुंची। इसकी शिकायत के बाद भुंतर पुलिस थाना में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
रजत फ्रूट कंपनी के नाम से आढ़त करने वाले रजत ने 12 सितंबर को पंजाब से आई पीबी-02-बीयू-9643 महिंद्रा बोलेरो पिकअप में बरनाला सब्जी मंडी को अनार और सेब की 133 क्रेट भेजी थी। जीप में दो व्यक्ति सवार थे, जिसमें जीप ड्राइवर गुरदित सिंह पुत्र जनगीर सिंह निवासी मुक्तसर पंजाब शामिल था। ऐसे में उन्होंने बरनाला में आढ़ती से पता किया तो पता चला कि उपरोक्त गाड़ी अभी तक बरनाला नहीं पहुंची है।
गाड़ी में भेजे सेब और अनार की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली और मामले की जांच की जा रही है।