फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े खटारा वाहन बने परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की सड़कों के किनारे महीनों से खड़े खटारा वाहन आम लोगों के लिए परेशानी बन गए हैं। इन खटारा गाड़ियों से बस व अन्य वाहन चालकों, राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बस चालकों व लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाहन चालक ओम प्रकाश, चेत राम, बलवीर सिंह, कुलदीप, सुरजीत, सुरेश, चुनी लाल ,जीत राम, महेंद्र विष्ट, चिरंजी लाल, मान सिंह, तुले राम, निरत राम, ऐलू राम, राम कृष्ण, दौलत राम, कृष्ण चंद व मान सिंह का कहना है बंजार, गुशैणी, जिभी व मंगलौर में सड़क किनारे खडे़ किए खटारा वाहनों से जाम लग रहा है। इससे आम लोगों के साथ स्कूल-कॉलेज व नौकरी पेशा लोग देरी से पहुंचने को मजबूर हैं। ग्रामीण कमला ठाकुर, इंदिरा देवी, लीलावती, हरी देवी, अंजना कुमारी, सुनीता, ललिता नेगी, पवना देवी, तुलसी देवी व गायत्री देवी का कहना है यह स्थिति बंजार घाटी में जगह-जगह देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन को मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। उधर, बंजार पुलिस थाना के प्रभारी सीआर चौधरी का कहना है कि जो वाहन सड़क के किनारे लंबे समय से खड़े होते हैं, उनके वाहन एक्ट के तहत चालान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि नौ पार्किंग जोन में इस तरह से वाहनों को खड़ा नहीं करने को लेकर पुलिस चालकों को जागरूक करती है। एसडीएम बंजार एमआर भारद्घाज का कहना है इस तरह से वाहनों मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें