फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहिणी सुविधा योजना से मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गृहिणी सुविधा योजना से
विज्ञापन

मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन
पात्र उपभोक्ता पंचायत या नगर निकाय कार्यालय में करें संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से छूटने वाले गरीब परिवारों को भी अब मुफ्त गैस कनेक्शन मिल सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि किसी भी श्रेणी का ऐसा गरीब परिवार या प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार जिसके पास कोई गैस कनेक्शन नहीं है, इस योजना का लाभ उठा सकता है। आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी-अर्द्ध सरकारी नौकरी या सरकारी पेंशनर नहीं होना चाहिए। परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी एजेंसी का पंजीकृत ठेकेदार भी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना के आवेदन पत्र संबंधित ग्राम पंचायत सचिव या नगर निकाय के कार्यकारी अधिकारी से प्राप्त किए जा सकते हैं। मुफ्त गैस कनेक्शन के इच्छुक पात्र उपभोक्ता इन आवेदन पत्रों को भरकर तथा सभी औपचारिकताएं पूरी करके ग्राम पंचायत सचिव या नगर निकाय के कार्यकारी अधिकारी के पास जमा करवा सकते हैं। संबंधित पंचायत सचिव या नगर निकाय के कार्यकारी अधिकारी पात्र लोगों की सूची जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय को प्रेषित करेंगे। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय, ग्राम पंचायत या नगर निकाय कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें