फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की निर्मम पिटाई मामले में आरोपी शिक्षक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की निर्मम पिटाई मामले में आरोपी शिक्षक सस्पेंड
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक ने शिक्षक पर की कार्रवाई, मचा हड़कंप
शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शमशी भेजा
सवाल का जवाब न देने पर शिक्षक ने की थी पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते दोहरानाला क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा की सही जवाब न देने पर पिटाई करने के मामले में शिक्षा विभाग ने शिक्षक (जेबीटी) को सस्पेंड कर दिया है। शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कुल्लू खंड दो शमशी हेडक्वार्टर में लगाया है। अब शिक्षक को यहां रोजाना हाजिरी देनी होगी। शिक्षा उपनिदेशक द्वारा अध्यापक को सस्पेंड करने पर हड़कंप मच गया है।
पिछले दिनों दोहरनाला क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में उक्त शिक्षक ने छात्रा की सही जवाब न देने पर निर्मम पिटाई कर दी थी। जिससे उसकी आंखों में गहरी चोट लगी। चेहरे पर सूजन तक आ गई थी। इसके बाद परिजनों से छात्रा को उपचार के लिए कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल लाया। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान बच्ची से बीमारी का कारण पूछा तो बच्ची व परिजनों ने शिक्षक द्वारा पिटाई करने का खुलासा किया। जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने उक्त शिक्षक के खिलाफ धारा 323, जेजे एक्ट 75, 82 के तहत मामला दर्ज किया। जबकि शिक्षा विभाग ने मामले में जांच बिठाई। मामला सामने आने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल का दौरा किया। अब रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में शिक्षा उपनिदेशक का कार्यभार देख रहे अधीक्षक ग्रेड-1 वीके ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर अध्यापक को सस्पेंड किया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें