फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगघाटी में डंपिंग साइट के स्थानांतरण का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
लगघाटी में डंपिंग साइट
विज्ञापन

के स्थानांतरण का विरोध
डीसी से मिले लगघाटी के जनप्रतिनिधि, जताई आपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पिरड़ी स्थित नगर परिषद की डंपिंग साइट को लगघाटी में स्थानांतरण के प्रस्ताव पर जनप्रतिनिधि मुखर हो गए हैं। लगघाटी पंचायती राज विभाग संगठन ने डंपिंग साइट को स्थानांतरण के प्रस्ताव को लेकर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी युनूस से भी मिला। इस दौरान लगघाटी में डंपिंग साइट बनाने का कड़ा विरोध जाहिर किया गया।
लगघाटी पंचायतीराज विभाग संगठन की अध्यक्ष और चौपाड़सा पंचायत के प्रधान विमला ठाकुर ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि प्रशासन पिरड़ी स्थित डंपिंग साइट को लगघाटी में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। जिसे सही नहीं है। लगघाटी में डंपिंग साइट से कई दिक्कतें पैदा हो जाएंगी और इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जनहित में इसे किसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। पूर्व में भी पिरड़ी डंपिंग साइट का गड़सा घाटी में शिफ्ट करने की योजना थी, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। अब इसे लगघाटी में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है, लेकिन यहां स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि विरोध में उतर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि एनजीटी ने ब्यास के किनारे डंपिंग साइट को प्राथमिकता के आधार पर यहां से स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। जिस पर अब प्रशासन भूमि तलाश रहा है, लेकिन विरोध के चलते प्रशासन इस डंपिंग साइट के लिए नई भूमि का चयन नहीं कर पाया है। इस दौरान पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, शीलानाला पंचायत प्रधान शकुंतला ठाकुर, मानगढ़ पंचायत प्रधान श्रवण, ढुंखरीधार पंचायत प्रधान पूर्ण चंद, उपप्रधान हिम सिंह, भल्याणी पंचायत प्रधान हरीश, ब्राह्मण पंचायत प्रधान दुनी चंद और प्रताप ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें