फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू, लाहौल की 13 सड़कें होगी स्तरोन्नत

Sat, 16 Sep 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-तीन में कुल्लू और लाहौल की 13 सड़कों को अपग्रेड करने के साथ ही चकाचक किया जाएगा। इन सड़कों की डीपीआर को केंद्र सरकार की ओर स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर बनाकर केंद्र को भेजी थी। इस सड़कों पर 114 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। सड़कें चकाचक होने से कुल्लू और लाहौल की जनता लाभान्वित होगी। कुल्लू सब डिविजन में छरोड़नाला-कशावरी सड़क करीब 7.9 किलोमीटर और संपर्क मार्ग भ्रैंण की 7.33 किलोमीटर सड़क को पक्का करनेे से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
भ्रैंण तक सड़क बेहतर होने से श्रद्धालु बिजली महादेव के लिए इस मार्ग से जा सकेंगे। उदयपुर मंडल के तहत मुख्य सड़क से बिहाली, त्रिलोकनाथ, लोबर, उदयपुर सड़क, शिती नाला-बोग सड़क, चोखंग नैनगाहर सड़क, मुख्य सड़क से रातिल सहित कुल सात सड़कें स्तरोन्नत की जाएंगी।
विज्ञापन

बंजार उपमंडल के तहत छह किलोमीटर डोहरू-पलाहच सड़क, दमोठी से भरठींधार सड़क, बंजार से बठाहड़ सड़क और सैंज-न्यूली-करटाह सड़क को चकाचक किया जाएगा। बंजार से बठाहड़ सड़क बेहतर होने से खासकर पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
बंजार उपमंडल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-तीन में 46 किलोमीटर सड़कों को दुरुस्त ककाय जाएगा। उदयपुर उपमंडल में 63 और कुल्लू उपमंडल में 15 किलोमीटर सड़कें शामिल हैं। कुल्लू उपमंडल में करीब 12 करोड़, उदयपुर उपमंडल में 58 करोड़, जबकि बंजार उपमंडल में 44 करोड़ की राशि खर्च की जानी है। ................
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण तीन में कुल्लू और लाहौल की 13 सड़कें चकाचक होंगी। सड़कों के स्तरोन्नत करने पर 114 करोड़ की राशि खर्च होगी। केंद्र की ओर से मंजूरी मिलने के बाद विभाग की ओर से जल्द ही सड़कों के टेंडर अवार्ड कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार गुप्ता, अधीक्षक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें