फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन रोहतांग, जलोड़ी दर्रा से सफर करने से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला प्रशासन ने छह से 11 दिसंबर तक मौसम खराब रहने पर अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने पर्यटकों व आम लोगों को जिले के संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। खासकर रोहतांग, जलोड़ी दर्रा पर आवाजाही नहीं करने को कहा है। ऐसे में जिले के दुर्गम व खतरे वाले रूटों पर निगम अपनी बस सेवा भी नहीं चलाएगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जिले में 11 दिसंबर तक बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना जताई है। कुल्लू घाटी में बुधवार को मौसम ठंडा रहा और आसमान में दिनभर हल्के बादल घिरे रहे। नवंबर के पहले हफ्ते में हुई बर्फबारी के बाद रोहतांग व जलोड़ी दर्रा में वाहनों की आवाजाही सामान्य चल रही है। लेकिन अब छह दिसंबर से मौसम खराब हो रहा है। एचआरटीसी ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए अपने सभी चालकों-परिचालकों से बसों व सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए संवेदनशील रूटों पर बसों को न लेने जाने की हिदायत दी है। जिला प्रशासन ने भी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी केे बाद अलर्ट जारी कर दिया है। जिले के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। एडीएम ने कहा कि प्रशासन मौसम पर नजर रखे हुए हैं। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पर्यटक व आम लोग खतरे वाली जगहों की ओर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें