फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथ मैदान के सेल्फी स्टेंड में सेल्फी खींचो, पुरस्कार जीतो

विज्ञापन
विज्ञापन
रथ मैदान के सेल्फी स्टैंड पर सेल्फी खींचो, पुरस्कार जीतो
विज्ञापन

ग्रीन दिवाली का संदेश देने के लिए कुल्लू में होगी सेल्फी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ग्रीन दिवाली, क्लीन दिवाली की थीम पर मनाए जा रहे दीपावली के त्योहार पर इस बार कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नेहरू युवा केंद्र और शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन समिति कुल्लू की ओर से संयुक्त रूप से सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उपायुक्त यूनुस के मार्गदर्शन में होगा।
इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित रथ मैदान में सेल्फी स्टैंड लगाया जाएगा। जहां पर पांच से सात नवंबर के बीच कोई भी सेल्फी लेकर टीचर होम कुल्लू के नाम से बने फेसबुक पेज और ईमेल टीचर्स होम कुल्लू एट द रेट जीमेल डाट कॉम पर अपना नाम और फोन नंबर सहित शेयर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम से नवाजा जाएगा। सेल्फी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 2100 रुपये, दूसरे स्थान पर एक हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 500 रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन समिति सरवरी के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने कहा कि सेल्फी प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए जिला कुल्लू के लोगों को जागरूक किया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के समन्वयक डॉ. लाल सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता पांच से सात नवंबर के बीच होगी। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी सेल्फी प्वाइंट पर उपस्थित रह कर लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें