फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटने से डेढ़ घंटे सड़क रही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह मार्ग पर राक्षी ढांक के पास दलदल बनी सड़क पर एक मोटरसाइकिल को पास देते समय ट्रक के पलट जाने से डेढ़ घंटे आवाजाही बंद रही। इस जाम में रोहतांग दर्रा होकर जाने वाले सेना के वाहन, एचआरटीसी की बसें, पर्यटकों व आम लोगों के वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

बाद में सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को बहाल किया। सेना के वाहन लेह की ओर जा रहे थे। राक्षी ढांक के आसपास सड़क की हालात दयनीय बनी हुई है। बारिश होने से सड़क कीचड़ से दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क के बंद होने से लाहौल-कुल्लू के बीच आवाजाही करने वाली कई बसों की सवारियों को डेढ़ घंटे तक परेशान होना पड़ा। रोड बंद होने पर मौके पर पहुंची बीआरओ की मशीन से पहले ही सेना के जवानों ने सड़क में पलटे ट्रक का सामान उतार कर खाली करवाया, फिर रस्सी की मदद से ही ट्रक को सड़क से किनारे किया। इसके बाद मार्ग यातायात के बहाल हो पाया। दिल्ली-उदयपुर बस में बैठे यात्री राकेश कुमार, मनोज और नील चंद ने बताया कि राक्षी ढांक के समीप दलदल में ट्रक के पलटने से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। उन्होंने कहा कि इस जगह पर सड़क कीचड़ से दलदल बनी हुई है। उधर, आरएम केलांग मंगल चंद मनेपा ने कहा कि रोहतांग दर्रा पर आवाजाही करने वाली बसें डेढ़ घंटे तक अपने गंतव्य तक पहुंची है। इससे बस की सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें