फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के बिना कसोल में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों के बिना कसोल में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

राहत के लिए आज खटखटाएंगे हाईकोर्ट का दरवाजा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल में हाईकोर्ट के आदेश पर सील किए 42 होटलों के बाद पार्वती वैली में सन्नाटा पसरा है। होटलों के सील करने के बाद होटल संचालक राहत के लिए सेामवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इसके लिए करीब 30 होटल मालिक रविवार को शिमला रवाना हो गए हैं। वहीं हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए कसोल गांव के लोग भी एकजुट हो गए है।
विज्ञापन

मणिकर्ण वैली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि होटलों पर ताला लगने से कारोबार प्रभावित हो गया है और रविवार को कसोल में चारों तरफ सन्नाटा छाया रहा। लोगों ने कारोबार शुरू करने के लिए बैंकों से लोन ले रखा है। जिसे चुकाने के लिए लोगों की चिंता बढ़ गई है। कसोल गांव के करीब 30 होटल मालिक शिमला रवाना हो गए हैं और 11 दिसंबर सोमवार को वह अपना पक्ष कोर्ट में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें