फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में हो रही ईवीएम की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में हो रही ईवीएम की सुरक्षा
विज्ञापन

तीन सुरक्षा घेरे के साथ सीसीटीवी से भी निगरानी
आईटीबीपी और पुलिस के जवान दे रहे हैं पहरा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। चुनावी मतगणना को अब मात्र एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। चुनावों की मतगणना की तारीख नजदीक आते ही चुनावी दंगल में कूदे प्रत्याशियों की धुकधुकी भी बढ़ने लगी है। जिला कुल्लू के चार जगहों पर मतों की गणना की जाएगी। ऐसे में कुल्लू, मनाली, बंजार तथा आनी में रखी गई वीवीपैट युक्त ईवीएम मशीनों के स्ट्रांग रूम में कड़ाके की ठंड में भी जवान रातदिन कड़ा पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ईवीएम मशीनों की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा का पहला घेरा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल यानि आईटीबीपी के जवान संभाल रहे हैं जबकि दूसरे घेरे में बटालियन के जवान तथा तीसरा व अंतिम घेरा पुलिस के पास है। वहीं स्ट्रांग रूम में किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं की जा रही, इसको लेकर उपायुक्त के साथ स्थानीय एसडीएम व तहसीलदार की ओर से समय-समय पर निरीक्षण भी किया जा रहा है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति विधानसभा की वीवीपैट और ईवीएम के लिए जनजातीय भवन भुंतर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां पर भी भारी ठंड के बीच तीन स्तर का सुरक्षा पहरा बैठाया गया है। उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युनूस ने कहा कि सभी वीवीपैट युक्त ईवीएम को तीन सुरक्षा घेरे के साथ सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें