फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारचा में 161 किलो शिंगू जीरा के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। जनजातीय लाहौल-स्पीति में पुलिस ने जंगली शिंगू जीरे की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने लाहौल स्पीति जिला के दारचा में एक बोलेरो कैंपर गाड़ी से 161 किलो शिंगू जीरा/करूम करवी से भरी पांच बोरियां बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने गाड़ी व खेप को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दारचा में पुलिस के एक दल ने नाकाबंदी कर रखी थी। 2:30 बजे आ रहे एक बोलेरो कैंपर गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से शिंगू जीरा और करूम करवी से भरी पांच बोरियां मिलीं। जब इस संबंध में गाड़ी में सवार दो लोगों से दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। पांच बोरो में 34 किलो, 28 किलो, 40 किलो, 36 किलो और 23 किलो शिंगू रखा गया था। आरोपियों की पहचान कोलंग के लोवसंग छोपल और कारगिल के रिग्जिन के रूप में हुई है। लाहौल स्पीति पुलिस ने पिछले माह 16 अक्तूबर को भी केलांग में एक गाड़ी से 192 किलो शिंगू जीरा बरामद किया था। इधर, पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति गौरव सिंह ने बताया कि दारचा में एक गाड़ी से अवैध रूप से ले जा रहे 161 किलो शिंगूू जीरा बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 379, 34, आईएफ 41,42 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। शिंगू जीरे को रूप में घरेलू उपयोग में लाया जा सकता है। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए शिंगू प्रतिबंधित हैं। इसके व्यापार के लिए परमिट की जरूरत की रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें