फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय मंडियों में 55 रूपये में बिक रहा हरा मटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मटर के दाम उछले, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

भुंतर सब्जी मंडी में 55 रुपये किलो बिका मटर
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिले में मटर के भाव अच्छे मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। स्थानीय मंडियों में मटर 55 रुपये किलो तक बिक रहा है। किसान दिल्ली, चंडीगढ़ और सोलन की सब्जी मंडियों के बजाय स्थानीय मंडियों में हरा मटर बेच रहे है। वीरवार को भुंतर की सब्जी मंडी में हरा मटर 55 रुपये प्रति किलो बिका है।
बाह्य सराज आनी के रघुपुर घाटी के किसान भी मटर को भुंतर सब्जी में बेच रहे हैं। किसान खेम राम, हीरा लाल, आलम चंद, बेली राम, हंस राज, टिकम राम, देवी सिंह तथा रमेश चंद ने कहा कि मटर का तुड़ान पिछले सप्ताह से शुरू हो गया है। उन्होंने रघुपुर घाटी के बनाला, जुहड़, फनौटी,बालू, कोट, लोट तथा करशाला आदि में मटर की बंपर फसल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरूआती दौर में स्थानीय सब्जी मंडियों में मटर का रेट 35 रुपये तक रहा है। अब मटर का भाव 55 रुपये मिल रहा है। एपीएमसी कुल्लू के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि स्थानीय मंडियों में मटर के दाम में उछाल आ गया है। वीरवार को भुंतर की सब्जी मंडी में 55 रुपये प्रति किलो बिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें