फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 1200 जवान तैनात, फिर भी जाम और हुड़दंग बेकाबू

विज्ञापन
कला केंद्र के बाहर युवाओं के दो गुटों में मारपीट। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में कानून व्यवस्था बनाने और यातायात सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन ने 1200 पुलिस जवान तैनात किए हैं। बावजूद शहर में व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लौट पा रही हैं। जगह-जगह जाम और सांस्कृतिक संध्याओं के बाद हुड़दंग की घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं। उत्सव में हर दिन उमड़ रही भीड़ के बीच यातायात और कानून व्यवस्था संभालना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर के बीचोबीच कलाकेंद्र के पास नशे में धुत युवाओं के गुटों के बीच मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। सांस्कृतिक संध्या समाप्त होने के बाद भीड़ के बीच हुड़दंग की स्थिति बन रही है। उधर, भुंतर से कुल्लू तक जगह-जगह जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। भूतनाथ पुल से सरवरी तक सुबह और शाम वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ उत्सव देखने पहुंच रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस के साथ विभिन्न गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के युवा भी जुटे हुए हैं। युवा वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने और लोगों को रास्ता देने में सहयोग कर रहे हैं। लाखों की भीड़ के बीच केवल जवानों की तैनाती पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। यातायात प्रबंधन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत महसूस हो रही है। दशहरा उत्सव समिति ने बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के दावे किए थे, लेकिन उत्सव के पांच दिनों में ही इनकी जमीनी हकीकत पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

....
पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। सोशल मीडिया पर हुड़दंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने युवकों की पहचान की और उनके खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

-अभिषेक एस, पुलिस अधीक्षक कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें