फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकसर में 70 सेंटीमीटर हिमपात से जाम हुई घाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग में 130 कोकसर में 70 सेंटीमीटर हिमपात से थम गई जीवन की रफ्तार
विज्ञापन

जलोड़ी दर्रा में भारी हिमपात से जनजीवन अस्त व्यस्त, 25 बस रूट प्रभावित
रोहतांग समेत कुल्लू-लाहौल में बर्फबारी का दौर जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/कोकसर। जिला कुल्लू के साथ जनजातीय क्षेत्र लाहौल में वीरवार को चौथे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहने से जनजीवन पूरी तरह से जाम हो गया है। रोहतांग दर्रा के साथ जलोड़ी दर्रा में रुक-रुक हो रही बर्फबारी ने लोगों की मुसीबत को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

जलोड़ी दर्रा में एक फुट से अधिक बर्फबारी से बाह्य सराज के लोगों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी है। वीरवार को निगम की बस दर्रा से दस किलोमीटर पीछे घियागी तक ही जा सकी और सवारियों को यहां से पैदल ही जाना पड़ा। आने वाले दिनों में अगर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो बाह्य सराज की 58 पंचायतों के साथ रामपुर, करसोग, जिला किन्नौर और शिमला के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, बर्फबारी से बाह्य सराज के ग्रामीण इलाके भी लकदक हो गए हैं, इससे किसान-बागवानों के चेहरे में रौनक है। बर्फबारी से जिला में 15 सड़कों पर करीब 25 बस रूट प्रभावित हो गए हैं। उधर, रोहतांग दर्रा के साथ लाहौल में हो रही बर्फबारी भी घाटी के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। रोहतांग दर्रा में 130 सेंटीमीटर बर्फबारी होने की सूचना है। इसके अलावा कोकसर में 60 सेंटी मीटर, सिस्सू, तेलिंग, खंगसर और गोंधला में 25, दारचा 30, योचे 45, जिस्पा, गेमूर 25 सेंटीमीटर तथा रोहतांग सुरंग निर्माण स्थल धुंधी और गुफा होटल में 30 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। उपायुक्त कुल्लू ने कहा कि मौसम को देखते हुए पर्यटकों और आम लोगों को खतरे वाली जगहों पर न जाने की हिदायत दी है और प्रशासन ने अलर्ट भी जारी कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें