अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज आनी की राजकीय उच्च पाठशाला बनाला में दो शिक्षकों की तैनाती कर दी है। स्कूल को टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स मिले हैं। करीब डेढ़ साल बाद स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति होने से विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों में खुशी है। स्कूल में मुख्याध्यापक सहित आधा दर्जन अध्यापकों के पद खाली चल रहे थे।
टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी कला अध्यापक न होने से छात्रों को अधिक परेशानी हो रही थी। अध्यापकों की नियुक्ति न होने से गुस्साए अभिभावकों ने मई माह में चार दिन तक बच्चों को स्कूल न भेजकर बहिष्कार भी किया था। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। स्कूल में फनौटी पंचायत के अलावा करशैईगाड़ के करीब एक दर्जन गांव के 150 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। लेकिन अब शिक्षा विभाग ने बनाला स्कूल में दो शिक्षकों की तैनाती कर दी है। एसएमसी के अध्यक्ष हवा सिंह, अभिभावक रोशन लाल, चमन लाल, धर्म सिंह, रमेश कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, प्रताप सिंह, होशियार सिंह, पुष्पा देवी, राम मूर्ति, खेम राम, सुंदर सिंह, अनूप राम, कर्म सिंह, तारा चंद, यशपाल, उषा देवी, गुरदयाल, शीला देवी, प्रभा देवी, मथुरा देवी, करतार सिंह तथा दीपा देवी ने कहा कि दो शिक्षकों की ज्वाइनिंग से अभिभावकों में खुशी है। स्कूल में रिक्त चले रहे मुख्याध्यापक, टीजीटी मेडिकल तथा पीईटी के रिक्त चल रहे पदों को भी जल्द भरने की मांग की है। स्कूल में कार्यकारी मुख्य अध्यापक डीएम पूर्ण चंद ने कहा कि बनाला स्कूल में टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स की तैनाती हो गई है।