फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर पदयात्रा शुरू करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ स्तर पर पदयात्रा शुरू करेगी कांग्रेस
विज्ञापन

मंडी लोक सभा से कांग्रेस प्रत्याशी को दिलाएंगे जीत
कुल्लू विस क्षेत्र कांग्रेस की बैठक में चुनावों की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विधान सभा क्षेत्र कांग्रेस की मासिक बैठक वीरवार को ढालपुर में कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। इस दौरान विशेष तौर पर विधान सभा कुल्लू के प्रभारी धर्मेंद्र धामी भी उपस्थित रहे। उत्तम शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश के अनुसार अब कांग्रेस पार्टी की हर बैठक राष्ट्रीय गीत से शुरू और राष्ट्र गान से समाप्त होगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से लोग परेशान हैं। भारत की जनता इस जुमलेबाजी से भली भांति परिचित है और 2019 में इसका जवाब देगी। विस क्षेत्र प्रभारी धर्मेंद्र धामी ने कहा कि कुल्लू विधान सभा कांग्रेस सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर पथयात्रा कर मोदी सरकार की गलत नीतियों से आम जनता को अवगत करवाएंगे। कुल्लू विधान सभा क्षेत्र के विधायक भी पथयात्रा में भाग लेंगे। आने वाले लोक सभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। मंडी लोकसभा से जो भी कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार होगा, उसे कुल्लू विधान सभा से भारी बहुमत दिलाकर उनकी जीत को सुनिश्चित करेंगे। बैठक में शहरी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ऊष्मज शर्मा और नगर परिषद की सदस्य कुब्जा ठाकुर, सुखराम ठाकुर, पंचायत समिति की सदस्य इशारा ठाकुर, प्रोमिला, हेमा शर्मा, रेशम वर्मा, मुख्य संगठक सेवा दल शिवदयाल, महेश
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर, बनारसी दास, सेस राम, मुकेश शर्मा, गिरीश ठाकुर, ओत राम, गायन चंद, शेरू ठाकुर, सुशील शर्मा, जीवन ठाकुर, शांति लाल शर्मा, उत्तम ठाकुर, शीला, लाल चंद, युवराज, पेने राम, रामनाथ, राज कुमार, लुदर चंद, तोत राम, दीपक महंत, मंगत राम, बुध राम, तोलू राम, डुग्लू राम, रुचि देवी, सरला देवी, गुलाबी सिंह, वर्षा ठाकुर, उर्मिला देवी, केकती देवी, आशा देवी, धर्मा देवी, लाल चंद, जोगनाथ, केहर सिंह ठाकुर और देव राज ने भाग लिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें