फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सियों में मीटर लगाने के विरोध में एकजुट हुए टैक्सी आपरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सियों में मीटर लगाने के विरोध
विज्ञापन

में एकजुट हुए टैक्सी ऑपरेटर
टैक्सी परमिट की अवधि बढ़ाने की मांग, पासिंग के समय ग्रीन टैक्स का विरोध
मनाली में आयोजित की बैठक, विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। टैक्सियों में लगाए जा रहे मीटर के विरोध में हिमाचल प्रदेश के सभी टैक्सी ऑपरेटर एकजुट हो गए हैं। हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश के सभी 12 जिलों के टैक्सी ऑपरेटरों ने भाग लिया। सभी ने टैक्सियों में लगाये जा रहे मीटर का विरोध जताया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष गुप्त राम ने की।
विज्ञापन

टैक्सी ऑपरेटरों ने कहा कि अगर सरकार उनकी इस मांग को नहीं मानती है तो वे न्यायालय में जाने को मजबूर होंगे। बैठक में टैक्सी ऑपरेटरों को आ रही समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। टैक्सी यूनियन मनाली के प्रेस सचिव नीरज ने बताया कि बैठक में टैक्सी परमिट की अवधि बढ़ाने, उत्तराखंड में हिमाचल की टैक्सियों की दोबारा से पासिंग को लेकर भी विरोध किया गया। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि प्रदेश में प्राइवेट गाड़ियां टैक्सियों का काम कर रही हैं। अगर सरकार शीघ्र इन्हें बंद नहीं करवाती है तो प्रदेश के टैक्सी ऑपरेटर स्वयं हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करेंगे। टैक्सियों की पासिंग की 50 रुपये प्रतिदिन फीस बंद करने, 4 प्लस वन टैक्सियों का टैक्स एक समान करने, पासिंग के समय ग्रीन टैक्स न लेने, टैक्सी की पासिंग की अवधि पहले 5 साल और फिर 4 साल के बाद पासिंग करवाने को लेकर चर्चा की गई। टैक्सी यूनियन मनाली के अध्यक्ष गुप्त राम ने कहा कि इन सभी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी टैक्सी यूनियन एकजुट होकर अपनी समस्याओं का समाधान करेंगे। इस दौरान शिमला टैक्सी यूनियन से राजेंद्र ठाकुर, मंडी से प्रेम, रिवालसर से चूड़ामणि, भुंतर से जगदीश, कुल्लू से हरी ठाकुर, शिमला देव ठाकुर, ऑल हिमाचल टैक्सी यूनियन से मकर ध्वज शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें