अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) कुल्लू में सोमवार को जिला स्तरीय छात्र-छात्रा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिले के 20 स्कूल से 330 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस दौरान एकल गान के क्लासिकल, फोक, समूहगान, एकांकी, भाषण, वाद्य वादन, लोकनृत्य में छात्र दम दिखाएंगे। छात्र वर्ग की स्पर्धा में सोमवार को क्लासिकल, फोक, समूहगान में प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से वाहवाही लूटी और दर्शकों का मन मोह लिया। इन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गड़सा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरी, हाई स्कूल भूमतीर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोशाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलोगी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फोजल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारी भेखली ने हिस्सा लिया। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाटू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जगतसुख, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नथाण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बराण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा और हाई स्कूल शिल्ली के छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) कुल्लू के प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर ने कहा कि पहले दिन 20 स्कूलों के छात्रों ने प्रस्तुतियां दी। मंगलवार को भाषण, वाद्य वादन, लोकनृत्य में छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिता बुधवार को शुरू होगी। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद महंत, खराहल स्कूल प्रधानाचार्य निरंजन शर्मा, मनोज शर्मा, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।