फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह से लाहौल घाटी में बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बिजली बोर्ड में स्टाफ की कमी के चलते जनजातीय क्षेत्र लाहौल में सेवाएं दे रहे बोर्ड के कर्मचारियों को दिन रात एक करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय केलांग में भी 22 सिंतबर से बिजली बहाल नहीं हो पाई है। इसके अलावा घाटी में संचार सेवाएं खस्ताहाल हैं। यहां पर कभी नेटवर्क गुल हो रहा तो भी इंटरनेट सेवा ठप।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति जिले में लोगों की समस्या को लेकर कोई राजनेता व प्रशासनिक अधिकारी गंभीर नहीं है। जिले के लोग हर तरफ से समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज के दौर में बिजली और दूरसंचार सेवाओं के साथ इंटरनेट सेवाओं के बिना कुछ भी संभव नहीं है। लाहौल घाटी में बिजली और दूरसंचार सेवाओं की खस्ताहाल पर विपक्ष के लोग सरकार को कोसने लगे हैं। लाहौल-स्पीति जिला के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा है कि सर्दी शुरू होने से पहले लाहौल घाटी के लोग अभी से समस्याओं से जूझने लगे हैं। बर्फबारी के बीच इस तरह के हालातों से लोगों का जीना दुश्वार हो जाएगा। कहा कि यहां तैनात बोर्ड के कर्मचारी बिजली आपूर्ति करने के लिए रात-दिन खूब पसीना बहा रहे हैं। लेकिन घाटी में बिजली बोर्ड में स्टाफ की भारी कमी चल रही है। सरकार को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। जिला कांग्रेस के पूर्व टीएसी प्यारे लाल शर्मा और प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर बिजली बोर्ड में आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों की पात्रता का हवाला देकर नौकरी छीनने की तैयार में है। लेकिन लाहौल घाटी में कर्मचारियों की दिक्कत चल रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जनजातीय क्षेत्र में बिजली बोर्ड में रिक्त पदों को भरे। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें