फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की मुस्तैदी से घियागी गांव जलने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की मुस्तैदी से घयागी गांव जलने से बचा
विज्ञापन

अग्निशमन टीम पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
गांव में है करीब 60 मकान, सात जलकर हुए राख
हरिकृष्ण कौल
बंजार (कुल्लू)। ग्रामीणों की मुस्तैदी से बंजार का घयागी गांव जलने से बच गया। मंगलवार दोपहर बाद एकाएक घयागी गांव के एक मकान में आग लग गई। तेज हवाओं के झोंके ने साथ लगते घरों को भी चपेट में ले लिया। भीषण अग्निकांड में ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन टीम मौके पर पहुंचने तक ग्रामीणों ने लगातार पानी और मिट्टी फेंक पर आग पर काबू पाते रहे। लोगों ने अपने घरों की छतों को उखाड़ दिया जिससे आग पूरे गांव में नहीं फैल पाई।
विज्ञापन

पानी की कमी के बावजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने का कार्य जारी रखा और दर्जनों घर जलने से बचाए। ग्रामीणों की चौकसी से ही कई घरों को जलने से बचाया जा सका। ग्रामीणों के आपसी समन्वय से शानदार अभियान चलाया गया। इसी बीच अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। सड़क से दूरी के बावजूद टीम ने आग पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन चलाया। हालांकि घटना 46 परिवारों को जिंदगी भर के लिए जख्म दे गई है। घटना में जीवनभर की पूंजी राख हो गई है। शुरूआती दौर में कई परिवार अपना सामान तक नहीं निकाल पाए। खाड़ागाढ़ पंचायत के प्रधान जय सिंह, उपप्रधान ओम प्रकाश, वार्ड पंच इंदिरा देवी ने बताया कि बंजार में अग्निशमन केंद्र होना जरूरी है। यदि यहां अग्निशमन केंद्र होता तो आग इतनी नहीं फैलती। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर बंजार में अग्निशमन केंद्र खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें