फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घियागी गांव में भीषण अग्निकांड, सात मकान राख; 46 परिवार हुए बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
घियागी गांव में भीषण अग्निकांड
विज्ञापन

सात मकान राख; 46 परिवार बेघर
ग्रामीणों और अग्निशमन टीम की कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू
घटना में दस करोड़ का नुकसान, आकलन करने में जुटा विभाग
मौके पर पहुंचा प्रशासन, प्रभावितों को बांटी फौरी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। घियागी गांव में मंगलवार दोपहर बाद भीषण अग्निकांड में सात मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों और अग्निशमन की मुस्तैदी को पूरे घियागी गांव को जलने से बचाया गया। घटना में 16 पड़ाछे भी जलकर राख हो गए। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घटना में दस करोड़ की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना मिलने प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावितों को फौरी राहत बांटी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अचानक एक घर में आग भड़क गई। मकान पूरी तरह लकड़ी का होने के कारण एकाएक ही आग भड़क गई। तेज हवा के चलते साथ लगने मकानों ने भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते गांव के सात मकानों ने आग पकड़ ली। अग्निशमन विभाग को सूचना भी दी गई। टीम पर मौके तक पहुंचने तक ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझाने के लिए अभियान चलाया। घटना में 46 परिवार बेघर हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान अधिकतर ग्रामीण खेत बगीचों में थे। गांव सड़क से 300 मीटर दूर होने के कारण भी दिक्कतें पेश आईं।
विज्ञापन

इस संबंध में खाड़ागाढ़ पंचायत के प्रधान जय सिंह, उपप्रधान ओम प्रकाश, वार्ड पंच इंदिरा देवी ने बताया कि घटना में 46 परिवार बेघर हो गए हैं। मौके पर पहुंचे बंजार के एसडीएम एमआर भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित परिवारों को बीस-बीस हजार की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। एक महीने का राशन, टेंट, कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध करवा दी गई है। अग्निकांड में सात मकान और सोलह पड़ाछे जलकर राख हो गए हैं। इसमें किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन के आकलन में 21 परिवार प्रभावित पाए गए हैं। वहीं, डीसी यूनुस ने बताया कि अग्निकांड प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। टीम मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन


प्रभावितों के नाम
भीषण अग्निकांड में वर चंद, बहादुर सिंह, हरि सिंह, भाग सिंह, दरवासा चंद, तीव्र प्रकाश, दौलत राम, वेली राम, भीम सेन, हेमराज, गोविंद, इंद्र सिंह, दलीप सिंह, वेल बंती, डूर सिंह, ज्वाला सिंह, चमन लाल, कलमा देवी, हंसराज, फतेह चंद, चेतराम, सुंदर सिंह, मनोहर लाल, भगत राम, शिव चंद, धर्मपाल, तेजा सिंह, बली राम, प्रेम सिंह, शेर सिंह, राम प्यारी, राम सिंह, रति राम, केहर सिंह, जगदीश, तेजेंद्र, महेंद्र सिंह, दयाल सिंह, जोगिंद्र सिंह, किशन चंद, कृष्ण चंद, लगन चंद, खेम राज, डोला सिंह, बलदेव और हेतराम का परिवार बेघर हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें