उपाध्यक्ष और पार्षद में
एजेंडे को लेकर तनातनी
पार्षद ने उपाध्यक्ष पर लगाया मनमानी का आरोप
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के जनरल हाउस में पार्षद और उपाध्यक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। सदन में वार्ड नंबर एक के पार्षद राजेंद्र सूद ने कहा कि 28-07-17 की बैठक में वह अनुपस्थित थे। इस दिन हुई बैठक में उनके वार्ड के कई एजेंडे पास कर दिए गए। इसके बाद हुई अगली बैठक 25-09-17 को उन्होंने पारित किए प्रस्ताव का विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि विरोध के बावजूद एजेंडे को कार्यवाही में नहीं लाया गया। बल्कि एजेंडे को जबरदस्ती थोपने का काम किया जा रहा है। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनमानी कर रहे हैं। सदन में पार्षद व उपाध्यक्ष में मुद्दे को लेकर हुई नोकझोंक के बीच पार्षद सदन की कार्यवाही से उठकर बाहर जाने लगे। इस बीच दूसरे पार्षदों के आग्रह पर वापस आकर फिर बैठक शुरू हुई। लेकिन पार्षद अपनी बात पर अड़े रहे।