फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जन संकल्प कार्यक्रम में आज जाएंगी 110 बसें, ग्रामीणों की बढ़ेंगी दिक्कतें

Wed, 10 Dec 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में होगा कार्यक्रम, कुल्लू डिपो और बंजार सब डिपो से बुक हुई हैं बसें
विज्ञापन

जिले में दर्जनों रूट होंगे प्रभावित, लोगों को लेना पड़ सकता है टैक्सियों का सहारा
ग्रामीण इलाकों में बढ़ सकती हैं ज्यादा दिक्कतें, घंटों तक करना पड़ सकता है इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मंडी में वीरवार को होने वाले जन संकल्प कार्यक्रम के लिए जिले से 110 एचआरटीसी बसें रवाना होंगी। इस वजह से जिले में दर्जनों रूट प्रभावित रहेंगे।
खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। निजी बस ऑपरेटरों की सेवाएं जारी रहेंगी लेकिन ग्रामीण रूटों पर इंतजार और टैक्सी का सहारा लेना पड़ सकता है। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण रूटों पर लोगों को आएगी। ग्रामीण रूटों पर कम बसें चलती हैं। ऐसे में एचआरटीसी बस न मिलने से लोगों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि परिवहन निगम के कुल्लू डिपो और परिवहन निगम के बंजार सब डिपो से ये बसें बुक की गई हैं। आनी और निरमंड से भी बसें मंडी के लिए जाएंगी। जिले में कुल्लू से मनाली के बीच, भुंतर से मणिकर्ण, कुल्लू से भुंतर, कुल्लू से बंजार के बीच लोगों की बसों में अधिक आवाजाही रहती है। कुल्लू और भुंतर के बीच बसें 10 से 15 मिनट के बाद चलती हैं। ग्रामीण रूटों पर बसें न मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बसें उपलब्ध न होने पर एचआरटीसी बसों का संचालन रूटों पर किस तरह से करता है, यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में एचआरटीसी कुल्लू डिपो के अड्डा इंचार्ज ने देवी चंद ने कहा कि जन संकल्प कार्यक्रम के लिए एचआरटीसी की 110 बसें बुक की गई हैं।



जारी रहेंगी निजी ऑपरेटरों की सेवाएं : जंबाल
निजी ऑपरेटरों की सेवाएं जिले में बिना किसी भी प्रकार की बाधा के चलती रहेंगी। निजी बस ऑपरेटर संघ कुल्लू के प्रधान रजत जंबाल ने कहा कि वीरवार को निजी बस ऑपरेटरों की सेवाएं बिना किसी बाधा के जारी रहेंगी। सभी रूटों पर निजी बसें चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें