लारजी (कुल्लू)। 108 एंबुलेंस सेवा रक्षा देवी और उसकी नवजात बच्ची के लिए जीवनदायिनी बनी है। नागरिक अस्पताल बंजार से प्रसव पीड़ा के बीच गर्भवती महिला रक्षा देवी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया, लेकिन पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस स्टाफ को लारजी में ही प्रसव करवाना पड़ा।
महिला ने बच्ची को जन्म दिया है और उपचार के लिए जच्चा-बच्चा को कुल्लू अस्पताल में भर्ती किया गया है। 108 एंबुलेंस के प्रभारी आशीष ने बताया कि बंजार से बुधवार रात 03:41 बजे रक्षा देवी पत्नी सीता देव निवासी पलाइच का लारजी में सफल प्रसव करवाया गया है। ईएमटी दिने राम और पायलट निक्के राम ने महिला की जान को बचाया है। संवाद