फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो दिन हड़ताल पर रहेंगे 108 और 102 के कर्मी

Thu, 25 Dec 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में मरीजों का मर्ज बढ़ाएगी कर्मियों की हड़ताल
विज्ञापन

29 एंबुलेंस के 93 कर्मी 48 घंटे नहीं देंगे अपनी सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश समेत जिले में भी 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 25 दिसंबर की रात 12 बजे से 27 दिसंबर की रात 12 बजे तक 48 घंटे की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
ऐसे में जिले में चल रहीं 29 एंबुलेंस के 93 कर्मचारी भी अपनी सेवाएं नहीं देंगे। एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों का मर्ज कम होने के बजाय अधिक बढ़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड के अलावा मंडी जिले के नगवाईं और बालीचाैकी क्षेत्र में भी कुल्लू से एंबुलेंस का संचालन होता है लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से मरीजों को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल तक लाने में तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। एंबुलेंस कर्मचारियों का कहना है उनकी लंबित मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने के बजाय उन्हें एस्मा एक्ट 1972 लगाने की धमकी देकर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रधान जोगिंद्र ने कहा कि प्रशासन को कंपनी के शोषण से अवगत भी करवाया लेकिन हर बार कर्मचारियों की अनदेखी ही हुई है। उन्होंने कहा कि अब मजबूर होकर हड़ताल जैसा कदम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन ने स्पष्ट किया कि एंबुलेंस सेवाओं में आ रही बाधा के लिए कर्मचारी नहीं, बल्कि कंपनी की नीतियां और प्रशासन की उदासीनता जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों में मरीजों को आपातकालीन समय में उपचार और एंबुलेंस संबंधी परेशानी न आए, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने योजना तैयार कर ली है। 108 और 102 कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के चलते एंबुलेंस सेवाओं को विभाग के सरकारी चालक चलाएंगे और फार्मासिस्ट एंबुलेंस में उपचार सुविधा प्रदान करेंगे। -डॉ. रणजीत ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें