फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद मनाली सैलानियों से गुलजार

विज्ञापन
सोलंगनाला में सैलानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। बर्फबारी के बाद मनाली में धूप खिलने से मौसम खुशगवार हो गया है। घाटी में भारी बर्फबारी के बाद देश भर से सैलानी मनाली का रुख कर रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों से मनाली में सैलानियों की संख्या में एकाएक वृद्धि हुई है। पर्यटन निगम के होटलों के साथ निजी होटलों की अक्यूपेंसी 30 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

मनाली के होटलियर वेद राम ठाकुर, प्रेम ठाकुर, शलैंद्र शर्मा, राकेश शर्मा व निशू मल्होत्रा ने बताया कि इस सर्दी में अच्छी बर्फबारी होने से मनाली में अच्छी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहला मौका है कि हिमपात के बाद मनाली में सैलानी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। कारोबारियों ने कहा कि मनाली में बर्फ के दौरान आने वाले सैलानी खूब आनंद उठा रहे हैं। उधर, मनाली माल रोड के साथ सोलंगनाला, ढुंगरी व फातरू में पर्यटकों से रौनक छाई है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अनूप राम ठाकुर ने बताया कि मनाली और उसके सभी पर्यटन स्थल पूरी तरह से बर्फ से लकदक हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी ने पर्यटन कारोबार को पंख लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसका असर समर सीजन में भी देखने को मिलेगा। हिमाचल पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक अरविंद सेन ने कहा कि समय-समय पर हो रही बर्फबारी के कारण मनाली में बर्फ को देखने के लिए देश भर से पर्यटक पहुंच रहे हैं। निगम के होटलों के साथ निजी होटलों में भी रौनक आई है। घाटी में हुई बर्फ से मणिकर्ण के साथ बंजार घाटी का पर्यटन भी चमक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें