फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन की चपेट में आई कार, चार घायल

विज्ञापन
कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में बरसात के मौसम का कहर जारी है। ऊझी घाटी के पनंगा-पतलीकूहल मार्ग में भूस्खलन होने से एक कार मलबे की चपेट में आ गई है। इसमें चालक समेत चार लोग घायल हो गए हैं। इसमें दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हादसा रविवार रात करीब नौ बजे हुआ है। एक कार शंगचर से पतलीकूहल की तरफ आ रही थी। इस दौरान जब कार पतलीकूूहल स्थित पुलिस चौकी के पीछे पहुंची तो पहाड़ी से भूस्खलन होने से कार मलबे की चपेट में आ गई। भूस्खलन में पत्थर व पेड़ गिरने से गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। कार के शीशे व खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्राम पंचायत हलाण-दो के प्रधान विजय कुमार ने कहा कि हादसे में शंगचर निवासी कार चालक धर्म चंद तथा भीर चंद घायल हो गए हैं। शंगचर निवासी विशनदास तथा डोभी निवासी अर्जुन को हल्की चोटें आई हैं। उधर, पतलीकूहल पुलिस चौकी के प्रभारी दया राम ने कहा कि भूस्खलन से गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। लेकिन इसमें सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि राजस्व विभाग को नुकसान का आकलन करने को कहा गया है। आपदा के दौरान जो भी नुकसान हुआ है, प्रशासन नियम के अनुसार हर संभव मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें