फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के आगमन को लेकर मची रही खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नोडल अधिकारी अपर आयुक्त आवास विकास परिषद के आने से सरकारी कार्यालयों में खलबली मची रही। अधिकारी और कर्मचारी समय से अपने कार्यालयों में पहुंचे और देर तक बैठे रहे। सभी अपने अभिलेख दुरुस्त करने में लगे रहे। नोडल अधिकारी के दोपहर बाद तक नहीं आने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। गुरुवार को नोडल अधिकारी अपर आयुक्त आवास विकास परिषद महेंद्र कुमार के किसी भी तहसील, कोतवाली, सीएचसी, खंड विकास कार्यालय के औचक निरीक्षण को लेकर दिन भर अधिकारी कर्मचारियों में खलबली मची रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी सफाई में लगे रहे जबकि स्टाफ सतर्क दिखाई दिया। खंड विकास कार्यालय में भी साफ सफाई होता रहा। ग्राम विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में डेरा डाले रहे। तहसील में भी कर्मचारी कार्यालयों में अपना कार्य करते रहे। कोतवाली में पुलिस चुस्त दुरुस्त दिखाई दी। अधिकारी और कर्मचारी नोडल अधिकारी के आने की खबर पल पल लेते रहे। दोपहर तक नोडल अधिकारी के शाहाबाद में ही मौजूद रहने की सूचना पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें