फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी पर्यटकों के लिए बंद रहा सोलंगनाला

विज्ञापन
Rohtang Pass - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। इलाके में तीन दिनों से घाटी में लगातार बारिश और बर्फ बारी के चलते समूची घाटी शीतलहर की चपेट में है। घाटी में कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ताजा बर्फबारी होने के बाद लगातार दूसरे दिन भी सोलंगनाला बंद रहा।
विज्ञापन

अभी तक सोलंगनाला के आसपास पार्किंग समेत अन्य आवश्यक चीजें नहीं हो पाई हैं। वहीं, सड़कों पर भी बर्फ जमी हुई है। दोतरफा यातायात भी वर्तमान परिस्थितियों में संभव नहीं है। सड़क फिसलन भरी होने से वाहनों के आपस में टकराने की भी संभावना है। प्रशासन मौसम के मिजाज को देखकर अभी किसी भी प्रकार का खतरा मोल लेना नहीं चाहता है। ऐसे में प्रशासन ने सोलंगनाला को पर्यटक वाहनों के लिए बंद रखा है। सड़क के किनारे बर्फ के ढेर लगे हुए हैं। जिन्हें अभी तक हटाया नहीं जा सका है। वर्तमान में बर्फ के दीदार को लगातार पड़ोसी राज्यों से पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के लिए इन दिनों नेहरू कुंड ही स्नो प्वाइंट बना हुआ है। हालांकि कुछ पर्यटक पैदल ही सोलंगनाला तक पहुंच रहे हैं। इधर, ताजा बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। वहीं इस संबंध मेें एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते सैलानियों को नेहरूकुंड से आगे नहीं भेजा जा रहा है। सीमा सड़क संगठन द्वारा अभी तक सड़क से बर्फ को नहीं हटाया गया है। सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जैसे बर्फ हटा दी जाती है और मौसम साफ हो जाता है, सैलानियों के लिए सोलंगनाला को खोल दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें