फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू पहुंचीं एलपीजी सिलिंडर की 10 गाड़ियां

Thu, 04 Sep 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बीच कुल्लू के लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

बंद सड़कों पर गैस का वितरण अभी भी चुनौती
बलदेव राज
कुल्लू। लगातार हो रही बारिश के बीच एलपीजी गैस सिलिंडर की 10 गाड़ियां पहुंच गई हैं। कुल्लू-मंडी के बीच बाधित हो रहे एनएच के कारण घंटों तक गाड़ियां मंडी की तरफ फंसी रहीं।
विज्ञापन

अब तेल के टैंकरों सहित एलपीजी की गाड़ियां कुल्लू पहुंच गई हैं। एलपीजी गैस वितरकों ने अब रसोई गैस सिलिंडर का वितरण भी शुरू कर दिया है। हालांकि सड़कें बंद होने से रसोई गैस सिलिंडर का ग्रामीण इलाकों में पहुंचाना बेहद मुश्किल है। इसलिए फिलहाल मुख्य सड़कों पर ही एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। गौर रहे कि कई गांवों में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत चल रही है। गैस सिलिंडर न मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण इलाकों में तो लोग लकड़ी का चूल्हा जलाने को मजबूर हो गए हैं। अब लोगों की मुश्किलें थोड़ी कम हो जाएंगी। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि कुल्लू पहुंची एलपीजी की खेप कितने दिन में समाप्त होती है। ग्रामीण दिले राम ठाकुर, मोहर सिंह और देवचंद ने कहा कि कुल्लू-मंडी के बीच भूस्खलन और पत्थर गिरने से बार-बार नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो रहा है। ऐसे में कुल्लू के लिए जरूरी सामान की आपूर्ति भी समय पर नहीं हो पा रही है। जिले के कई गांवों में राशन सहित एलपीजी गैस सिलिंडर का टोटा चल रहा है। सिलिंडर की खेप आने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एडीसी अश्वनी कुमार ने कहा कि प्रशासन बरसात को देखते हुए स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। विभागों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें