फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एलटी लाइन और ट्रांसफार्मर की मरम्मत पर खर्च होंगे 10 लाख

Wed, 10 Dec 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने शुरू की प्रक्रिया, बाढ़ में हुआ था नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। भुंतर में मणिकर्ण चौक के समीप 400 केवी एलटी लाइन और 11/0.4 केवी ट्रांसफार्मर पर मरम्मत पर 10 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए बिजली बोर्ड की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बिजली बोर्ड की ओर से इस कार्य को करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। भारी बारिश के बाद ब्यास नदी में आई बाढ़ से ट्रांसफार्मर को क्षति पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड की ओर से ठेकेदारों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इसके लिए 17 दिसंबर तक वे निविदाएं जमा कर सकते हैं। 18 दिसंबर को निविदाएं खोली जाएंगी। नियमों के तहत कार्य का आवंटन होगा। हालांकि ठेकेदार को कार्य तीन महीने के अंदर पूरा करना होगा। गौर रहे कि कुल्लू में आपदा के दौरान कई अन्य जगहों पर भी नुकसान हुआ था। बिजली की लाइनें टूटने के बाद बिजली बोर्ड ने कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की थी। ट्रांसफार्मर में मरम्मत कार्य होने से लोगों को फायदा मिलेगा। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि आखिर कब तक बिजली बोर्ड की ओर से इस कार्य को पूरा किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें