फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: राष्ट्रपति दौरे को लेकर मनाली से अटल टनल तक रहेगी निगरानी, तैयारियां तेज

Fri, 02 Oct 2026 09:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।

सार

राष्ट्रपति के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए शुक्रवार को मनाली स्थित वाइल्ड लाइफ इन्फॉर्मेशन सेंटर के सभागार में एडवांस सिक्योरिटी लायजन (एएसएल) बैठक हुई। बैठक में मनाली से अटल टनल तक सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात, संचार और आपात सेवाओं तक की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति दाैरे की तैयारियों पर मनाली में हुई बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित कुल्लू-मनाली दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए शुक्रवार को मनाली स्थित वाइल्ड लाइफ इन्फॉर्मेशन सेंटर के सभागार में एडवांस सिक्योरिटी लायजन (एएसएल) बैठक हुई। बैठक में मनाली से अटल टनल तक सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात, संचार और आपात सेवाओं तक की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता आईबी के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस ने की। इस दौरान राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम, आवागमन मार्गों और विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित तैयारियों की जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रवेश और निकासी व्यवस्था, पार्किंग और संचार सुविधाओं पर विशेष चर्चा हुई। इसके अलावा विद्युत और जलापूर्ति, अग्निशमन, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी विभागवार तैयारियां परखी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें