खिलाड़ियों ने जूडो प्रतियोगिता में आठ पदक अपने नाम किए हैं। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल सहित कॉलेज प्रशासन ने टीम इंचार्ज डॉ. श्याम लाल, डॉ. संजू बाला और सभी खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के खिलाड़ियों ने शिमला के चायल कोठी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय एचपीयू अंतर-महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने जूडो प्रतियोगिता में आठ पदक अपने नाम किए हैं। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल सहित कॉलेज प्रशासन ने टीम इंचार्ज डॉ. श्याम लाल, डॉ. संजू बाला और सभी खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
महिला वर्ग की ओर से पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीतकर कॉलेज की महिला टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, पुरुष वर्ग में कॉलेज के तीन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीनों खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर कॉलेज के सीनियर प्रो. प्रेम जीत, प्रो. श्रवण कुमार, डॉ. रीतू शर्मा, डॉ. नम्रता, प्रो. रीतू राज, प्रो. अश्विनी चंदेल आदि मौजूद रहे।