फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार कुछ अनोखा होगा कुल्लू का दशहरा

Sun, 06 Oct 2013 02:15 AM IST
अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में इस बार मुख्य आकर्षण बॉलीवुड पार्श्व गायिका ममता शर्मा रहेंगी।
विज्ञापन


ममता अपने सुपरहिट गीत मुन्नी बदनाम हुई गीत से दर्शकों को नचाएंगी। ममता शर्मा 19 अक्तूबर को कार्यक्रम पेश करेंगी। इसके अलावा पंजाबी सूफी गायक लखविंद्र बढ़ाली भी यहां कार्यक्रम पेश करने आ रहे हैं।  

विश्व विख्यात कुल्लू दशहरा पर्व में इस साल छह देशों के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा देश के 11 राज्यों के 13 सांस्कृतिक दल अपनी समृद्ध संस्कृति की झलक पेश करेंगे।
विज्ञापन


दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं डीसी राकेश कंवर ने दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर रखी पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी।

समिति के अध्यक्ष ने कहा कि उत्सव की अंतरराष्ट्रीय पहचान बनी रहे इस स्तर पर बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्सव के रात्रि कार्यक्रम में प्रदेश के ग्यारह जिलों के कलाकार भी बुलाए गए हैं। इनका चयन प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग ने किया है। इन दलों के बीच 15 से 18 अक्तूबर तक सुबह 11 बजे से प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन


इसमें अव्वल रहने वाले दलों को क्रमश: 20,15 और 10 हजार रुपये इनाम रखे हैं। रात्रि संध्या में चयनित कलाकारों को ही मौका दिया जाएगा।

रशिया के कलाकार भी देंगे प्रस्तुतियां
रशिया, स्पेन, तजाकिस्तान, इंडोनेशिया, नेपाल के अलावा गुजरात, पश्चिमी बंगाल, गोवा, ओडिशा, जम्मू एंड कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और मध्य प्रदेश के कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें