फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Dussehra: माल रोड पर एक साथ 17 देशों के कलाकारों ने निकाली सांस्कृतिक परेड, देखें वीडियो

Mon, 14 Oct 2024 07:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में माल रोड पर अमेरिका, रूस, मिस्र सहित 17 देशों के कलाकारों ने कल्चरल परेड निकाली। ढालपुर के रथ मैदान से शुरू हुई कल्चरल परेड माल रोड होकर कलाकेंद्र से गुजरी। 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में माल रोड पर सोमवार को 17 देशों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। अमेरिका, रूस, मिस्र सहित 17 देशों के कलाकारों ने कल्चरल परेड निकाली। परेड को देखने के लिए माल रोड पूरी तरह से भर गया। इस दौरान पांच राज्यों के साथ प्रदेश के पांच जिलों के कलाकारों ने अपने परिधान और लोक नृत्य से अपनी संस्कृति विरासत को पेश किया।

विज्ञापन




ढालपुर के रथ मैदान से शुरू हुई कल्चरल परेड माल रोड होकर कलाकेंद्र से गुजरी। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रिबन काटकर इसका शुभारंभ किया। उनके साथ दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। लोगों ने विदेशी कलाकारों के साथ सभी राज्यों व सूबे के जिलों से दलों का हौसला बढ़ाया। सोमवार शाम करीब 5:40 बजे शुरू हुई परेड का 6:35 बजे तक समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




परेड में अमेरिका, रूस, ब्राजील, म्यांमार, नेपाल, इंडोनेशिया, मिस्र, कजाकिस्तान, बोलिविया, वेनेजुएला, बांग्लादेश, उज्बेकिस्तान, बेलारूस, थाइलैंड, कजाकिस्तान, गुआना एवं ताजिकिस्तान सहित 17 देशों के कलाकारों ने भाग लिया। अमेरिका, रूस, म्यांमार, इंडोनेशिया, बेलारूस, थाइलैंड के कलाकारों ने डांस पेश कर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा असम, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब के दलों ने भी संस्कृति के रंग बिखेरे। वहीं सूबे के कुल्लू के साथ मंडी, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर और बिलासपुर ने भी प्रस्तुति दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें